स्वास्थ्य विभाग
विदिशा जिले में स्वास्थ्य सेवाएं उचित कीमत पर उपलब्ध हैं और एम्बुलेंस सेवा किसी भी आपात स्थिति के लिए भी उपलब्ध है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शहरी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, विभाग मध्य प्रदेश राज्य में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है।
जिला स्तर पर विदिशा में चिकित्सा संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी एम एच ओ) इस विभाग से संबंधित सभी कार्यों के लिए जिम्मेदार है।
क्रमांक | ब्लॉक का नाम | बीएमओ का नाम | मोबाइल नंबर | बी.ई.ई. का नाम | मोबाइल नंबर | बीपीएम का नाम | मोबाइल नंबर | बीसीएम का नाम | मोबाइल नंबर |
1 | बासौदा | डॉ. प्रमेन्द्र तिवारी | 8109390484 | श्री भगवान सिंह दॉगी | 9827370855 | श्री कपिल कांत जैन | 7974830144 | सुश्री मधुरामपुरी | 9993376718 |
2 | गयारसपुर | डॉ. टी. एस. मीना | 8819920249 | श्री बृजेश शर्मा | 9981025720 | श्री सुनील रघुवंशी | 9893464069 | श्रीमति रीता सक्सैना | 7974462404 |
3 | कुरवाई | डॉ. आजाद सिंह ठाकुर | 9893570501 | श्रीमति भागवती चौरसिया | 8827831595 | श्री गगन श्रीवास्तव | 7987862700 | श्रीमति आकंक्षा | 8770386265 |
4 | लटेरी | डॉ. अभिषेक उपाध्याय | 8770505813 | श्री मुन्नालाल अहिरवार | 9893270754 | श्री कमल मीना | 9926959508 | श्री राकेश सेन | 7489376353 |
5 | नटेरन | डॉ. नीतू सिंह राय | 7000950152 | श्री मोहन जाटव | 9893626933 | श्री चरणसिंह मीणा | 9893038144 | श्रीमति मंजू अहिरवार | 9098067893 |
6 | सिरोंज | डॉ. विकास सिंह बघेल | 881710047 | श्री जे. डी. शाक्या | 9754561839 | सुश्री प्रियंका | 7223958337 | श्री मोहसिन खान | 9584983693 |
7 | विदिशा | डॉ. हेमन्त पंचोली | 9424855644 | श्री देवेन्द्र बघेल | 9425463679 | श्री पंकज राजपूत | 8319016917 | श्रीमति आस्था तिवारी | 7222957187 |
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं:-
सेवा | संख्या |
मेडिकल कॉलेज | 01 |
जिला अस्पताल | 01 |
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या | 07 |
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या | 21 |
उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या | 206 |
स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं
योजना का नाम | उद्देश्य | लाभार्थी | विशेषताएँ |
जननी सुरक्षा योजना | जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) मातृत्व और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत शुरू की गई एक राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षित मातृत्व योजना है. यह योजना गरीब गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव (अस्पताल में प्रसव) के लिए प्रोत्साहित करती है | गर्भवती महिलाएं | संस्थागत प्रसव पर जननी सुरक्षा योजना राशि शहरी क्षेत्र हेतु 1000/- रूपये एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 1400/- रूपये राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। |
मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना | योजना का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था की शीघ्र पहचान, सुरक्षित प्रसव, गर्भवती एवं शिशु के जन्म उपरांत टीकाकरण व स्तनपान को समुचित बढ़ावा देना, महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्यवर्धक व्यवहारों के प्रोत्साहन हेतु नकद प्रोत्साहन राशि के प्रावधान से अनुकूल वातावरण का निर्माण करना हे। | गर्भवती माता 18 वर्ष से अधिक आयु की हो, संबंधित महिला असंगठित कर्मकार में पंजीकृत हो , शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने की स्थिति में एवं प्रसूति सहायता का लाभ अधिकतम 2 जीवित जन्म वाले प्रसव हेतु ही मान्य किया जावेगा। | योजना का लाभ प्रथम एवं द्वितीय संस्थागत प्रसव पर गर्भवती पंजीयन के पूर्व संबल योजना में पंजीकृत हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना राशि शहरी क्षेत्र हेतु 11000/- रूपये एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 10600/- रूपये राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। |
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) | ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ बनाना। | ग्रामीण जनता | प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, टीकाकरण, और स्वास्थ्य जागरूकता। |
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) | बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और 0-18 वर्ष के बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करना। | 0-18 वर्ष के बच्चे | पोषण, मानसिक विकास, शारीरिक विकास, और जन्मजात विकारों का निदान। |
मिशन इन्द्रधनुष | बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जीवन रक्षक टीकों से कवर करना। | 0-2 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएं | टीकाकरण दर बढ़ाना, विशेष रूप से कमजोर क्षेत्रों में। |
दस्तक अभियान | दस्त और जलजनित रोगों से बचाव और इलाज के बारे में जागरूकता फैलाना। | बच्चे और परिवार | दस्त के बचाव, स्वच्छता, और प्राथमिक उपचार की जानकारी। |